Wednesday, 23 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
पंजाब Trending

एक तरफ चल रही थी रामलीला, दूसरी तरफ सट्टे का कारोबार

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:  (SUBHEAD)
यहां के रामलीला मैदान के पास एक पुराने मकान में रात को उस वक्त अफड़ा-तफड़ी हो गई जब डेराबस्सी के डीएसपी हरविंदर सिंह खैरा ने घर में घुसकर सट्टा लगाने वालों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके पर देख वहां खड़े लोगों के होश उड़ गए। बाद में डेराबस्सी थानाध्यक्ष के साथ एक अन्य पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घर की तलाशी ली और मौके से हजारों रुपये की नकदी, सट्टेबाजों, सट्टे के नंबर वाली पर्ची, मोबाइल फोन बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू की। शहरवासियों का कहना है कि इस मकान में पिछले कई सालों से सट्टा चल रहा है। भोले-भाले लोग अपनी मेहनत की कमाई को यहां जल्दी-जल्दी अमीर बनने के चक्र में निवेश करके अपनी किस्मत चमकाने की कोशिश करते हैं। पहले पुलिस कई बार यहां छापेमारी कर सट्टा लगाने वालों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन सट्टे का यह धंधा बंद नहीं हो सका। डीएसपी डेराबस्सी द्वारा रात में की गई साहसिक कार्रवाई की शहर में खूब चर्चा हो रही है।