Saturday, 18 July 2026
Breaking News
चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग आकाशवाणी कार्यालय परिसर में पपीता, संतरा, मोरिंगा, आम, कपूर, बांस, जामुन का किया पौधारोपण 'संयुक्त पौधारोपण अभियान' का सफल आयोजन "हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है" ओआरसी सैनिक एकेडमी में नए शैक्षणिक सत्र का भव्य आगाज, गर्मजोशी से हुआ छात्रों का स्वागत बरनाला जेल में "रेडियो स्टेशन उजाला" शुरू, रेडक्रॉस की पहल से कैदियों की मेंटल हेल्थ में "उजाला" आएगा: डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह 38 चिकित्सा अधिकारी प्रमोट होकर बने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी "बड़े बे आबरू हो कर तेरे कूचे से हम निकले"
चंडीगढ़

एन.एस.एस स्वयंसेवकों के लिए हुआ ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

Read in:Hindi

चंडीगढ, फेस2न्यूज:
29 अक्टूबर को पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के यूसोल व आई.एस.एस.आर विभाग के एन.एस.एस स्वयंसेवकों के लिए ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यूसोल की विभागाध्यक्ष प्रो.नीरू व आई.एस.एस.आर की विभागाध्यक्ष प्रो. सिमरित काहलो रहे। इन दोनों मुख्य अतिथियों के द्वारा सभी स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए यह कहा गया कि हमें एन.एस.एस के माध्यम से समाज कल्याण की विभिन्न गतिविधियों के साथ जुड़ना चाहिए और इसके साथ ही अपनी प्रतिभा का विकास भी करना चाहिए। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को कहा कि आप सभी बहुत ही भाग्यशाली छात्र हैं जिन्हें राष्ट्रीय सेवा योजना के अंदर आकर समाज की विभिन्न गतिविधियों के साथ जुड़ने का अवसर प्राप्त हो रहा है और इससे निश्चित रूप से आने वाले समय के अंदर भारत प्रगति के मार्ग की ओर अग्रसर होगा और एन.एस.एस के स्वयंसेवक राष्ट्र निर्माण में अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका को अदा करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथियों के तौर पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से सम्मानित श्री संदीप, राजनीति विज्ञान विभाग से सरताज सिंह व सामाजिक कार्य विभाग से अमित कुमार मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे। इन तीनों मुख्य वक्ताओं के द्वारा सभी स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य व इतिहास के बारे में जानकारी दी गई और इसके साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से किस तरह से समाज की सेवा करते हुए स्वयं के व्यक्तित्व का विकास किया जा सकता है इसके बारे में भी सभी स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। नए स्वयंसेवकों के द्वारा मुख्य वक्ताओं के साथ बातचीत करके उनके अनुभवों को जानने का प्रयास किया गया ताकि वह भी राष्ट्रीय सेवा योजना के अंदर आकर ऊंचाइयों के मार्ग को छू सके। इस कार्यक्रम का आयोजन यूसोल व आईसर की एन.एस.एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रिचा शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इसके साथ ही छात्र समन्वयक के रूप में मनु शर्मा व आकाश के द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अथक प्रयास किए गए। कार्यक्रम के अंत में डॉ. रिचा शर्मा के द्वारा आए हुए सभी मुख्य अतिथियों का धन्यवाद किया गया और इसके साथ ही उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी एन.एस.एस के इस परिवार से जुड़कर बहुत कुछ अच्छा सीखने वाले हैं मेरी शुभकामनाएं आपके साथ है।