Saturday, 29 August 2026
Breaking News
लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम
पंजाब Trending

ए. जी. टी. एफ. द्वारा लारेंस बिशनोयी गैंग का मैंबर ढकोली से गिरफ़्तार; 20 पिस्तौलें, इनोवा कार बरामद

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने पुरानी अम्बाला रोड ढकोली से लारेंस बिशनोयी गैंग के एक मैंबर को गिरफ़्तार किया है।
गिरफ़्तार किये आरोपी की पहचान बंटी निवासी जैन चौक, तेलीवाड़ा, ज़िला भिवानी (हरियाणा) के तौर पर हुई है, जो हथियारों का अंतरराज्यीय तस्कर है।
जानकारी देते हुये डी. जी. पी. पंजाब गौरव यादव ने बताया कि ए. जी. टी. एफ. ने ज़िला पुलिस एस. ए. एस. नगर के साथ सांझे आपरेशन के दौरान बंटी को 20 पिस्तौलें, जिनमें तीन .30 कैलीबर समेत 2 मैगज़ीनों, दो 9 एम. एम. समेत 2 मैगज़ीनों और 15 इंडियन मेड पिस्तौलों समेत 40 जिंदा कारतूस और 11 मैगज़ीनों के साथ गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने मुलजिम के पास से एक इनोवा कार, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर एच. आर.-38-क्यू-2297 है, भी बरामद की है।
डी. जी. पी. ने बताया कि गिरफ़्तार किये मुलजिम से प्राथमिक पूछताछ के दौरान पता लगा है कि वह लारेंस बिशनोयी गैंग का मैंबर है और उसे विदेश में बैठे गैंगस्टर सतिन्दरजीत सिंह बराड़ उर्फ गोलडी बराड़ के निर्देशों पर बिशनोयी गैंग के सदस्यों तक हथियारों की खेप पहुँचाने का काम सौंपा गया था। उन्होंने बताया कि उसकी अन्य अपराधिक मामलों में शमूलियत का पता लगाने के लिए आगे जांच प्रक्रिया अधीन है।
इसी दौरान, पुलिस ने थाना ढकोली, ज़ीरकपुर में आर्मज़ एक्ट की धाराओं 25(6) और 25(7) के अंतर्गत एफ. आई. आर. नम्बर 118 तारीख़ 02. 12. 2022 के अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है।