Monday, 12 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

ओवरलोड वाहन व कार के बीच भीषण टक्कर, युवक की मौत

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
अकसर ही सड़कों पर देखा जाता है कि वाहनों पर उसकी समर्था से ज्यादा सामान लाद दिया जाता है, जो हादसों का कारण बनते है। गांव किलियांवाली केे निकट भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब एक पराली से ओवरलोड ट्राले से कार टकरा जाने के कारण कार सवार दो बच्चियाें के पिता की दर्दनाक मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी रूम में रखवाया गया। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। जानकारी अनुसार गांव जंडवाला मीरासांगला निवासी संदीप कुमार पुत्र सोना राम वीरवार सायं अपनी कार को रिपेयर करवाकर गांव की तरफ वापस जा रहा था, जब वह गांव किलियांवाली के निकट पहुंचा, तो सामने से ओवरलोड पराली से भरे ट्राले व कार में टक्कर हो गई, जिसकेे चलते कार सवार संदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। संदीप कुमार के रिश्तेदारों ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले ही संदीप कुमार के घर कन्या ने जन्म लिया था, जबकि उसकी साढ़े तीन साल की बच्ची भी है। अब वह बच्चियां अपने पापा को पुकार कर रही है।

0 Comments