Sunday, 01 November 2026
Breaking News
शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ सतर्कता सप्ताह के दौरान स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ करवा पार्टी 2026 का भव्य आयोजन, महिलाओं ने किया जमकर डांस और मस्ती व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के गठन के लिए संघर्ष जारी रहेगा : गोपाल शरण गर्ग
हिमाचल Trending

केसीसी बैंक की यूपीआई व स्वधन-ई-पेंशन-गॉव सेवाओं का शुभारम्भ

Read in:Hindi

कांगड़ा, फेस2न्यूज:
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी (केसीसी) बैंक के यूपीआई तथा स्वधन-ई-पेंशन-गॉव सेवाओं का शुभारम्भ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सेवाओं के आरम्भ होने से बैंक के हजारों खाताधारकों को लाभ मिलेगा। यूपीआई सेवाएं शुरू होने से बैंक का लेन-देन सुगम एवं तीव्र होगा, जिससे विशेषकर वृद्धजनों तथा दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रयासों की सराहना की और बैंक को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केसीसी बैंक के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भी किया।

0 Comments