Thursday, 27 August 2026
Breaking News
जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की
पंजाब Trending

गंदगी फैलने से लोग परेशान, जताया रोष

Read in:Hindi

डेराबस्सी, मेजर अली
बरवाला रोड स्थित वार्ड नंबर 5 स्थित आजाद नगर कॉलोनी में खाली पड़े प्लाटों में पानी और गंदगी के ढेर ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कॉलोनीवासियों ने रोष जताते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों से बार-बार इसकी शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
कॉलोनी निवासी अशोक, प्यारे लाल, हरबंस कोहली, अनुज शर्मा, मनोज शर्मा व अन्य ने बताया कि उनकी कॉलोनी में कई प्लॉट खाली पड़े हैं. बारिश होने पर यहां पानी भर जाता है, क्योंकि इसे निकालने का कोई रास्ता नहीं है। एकत्रित पानी में मक्खियां और मच्छरों के पनपने से काफी परेशानी होती है। इसके साथ ही उस जगह गंदगी जमा होने से दुर्गंध से जीना दूभर हो रहा है। कालोनीवासियों ने परिषद के पदाधिकारियों से साफ सफाई की मांग की है. इस बारे में बात करते हुए परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक पथरियान ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, जल्द ही सफाईकर्मियों को भेज कर सफाई कराई जाएगी।