Monday, 20 April 2026
Breaking News
श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया वर्तमान में "अहिंसा परमो धर्म:" की भावना पहले से अधिक प्रासंगिक : श्री नायब सिंह सैनी गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन का 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधा, कहा पहले से पारित महिला कांग्रेस आरक्षण बिल लागू क्यों नहीं किया हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को  हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी
चंडीगढ़ Trending

चंडीगढ़ में कुत्तों द्वारा काटने के आतंक पर लगाम लगाने की मांग

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हाल ही में चंडीगढ़ में कुछ मामले सामने आए हैं जहां कुत्तों द्वारा लोगों के काटने में बढ़ोतरी को देखा गया है। इस वर्ष कुत्तों के काटने के मामले लगभग दुगने हो गये हैं। प्रशासन को इसे गंभीरता से लेते हुए समस्या के समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने चाहिए और दीर्घकालिक समाधान करना चाहिए।
आप नेता प्रेम गर्ग ने कहा कि कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय है। सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी, तभी इस समस्या से निजात मिल सकती है।
सदन में भी कई बार उठे सवाल लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। लोगों का घर से निकलना या पार्क में घूमना दूभर हो गया है।
पिछली सदन की कई बैठकों में कुत्तों के काटने का मुद्दा गूंजा है। दो महीने पहले की बैठक में पार्षद हरप्रीत कौर ने भी कहा था कि सेक्टर-28 में जहां शहर के मेयर, पूर्व केंद्रीय मंत्री रहते हैं, वहीं सबसे ज्यादा कुत्तों के काटने के केस आ रहे हैं। कोई भी इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। पूरे शहर में लोग कुत्तों से परेशान हैं। ये स्मार्ट सिटी पर काला धब्बा है।