Wednesday, 23 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
पंजाब Trending

चोरों ने स्कूल का ताला तोड़ की चोरी

Read in:Hindi

डेराबस्सी, पिंकी सैनी:
डेराबस्सी के नजदीक गांव बिजनपुर के सर्वहितकारी विद्या मंदिर स्कूल में बीती रात चोरों ने ताले तोड़ कर चोरी कर ली।
इसकी शिकायत स्कूल के प्रिंसिपल हरदीप खारी ने डेराबस्सी पुलिस से की।
जानकारी देते हुए स्कूल के प्राचार्य खारी ने बताया कि उनका स्कूल प्री नर्सरी से दूसरी कक्षा तक है, जिसमें 42 बच्चे पढ़ते हैं। सुबह सात बजे जब स्कूल बस चालक बच्चों को स्कूल ले कर पहुंचा तो कमरों के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की तो स्कूल में 5 कंप्यूटर सीपीयू, 2 रसोई गैस सिलेंडर, बाथरूम की टूंटिया व कमरे के ताले और लोहे के पाइप गायब थे।
उन्होंने कहा कि चोरी के सामान से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों के शौचालयों में पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है। पीने के पानी की आपूर्ति ठप होने से बच्चों के लिए आरजी पानी की व्यवस्था करनी पड़ी।