Sunday, 26 July 2026
Breaking News
सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू
पंजाब Trending

छात्रा को लुधियाना से लाकर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
लुधियाना निवासी एक 11वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा को पहले लुधियाना में और फिर डेराबस्सी में एक घर में कैद करके रखा गया। यहां पर उसके साथ मारपीट की और सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
इसका पता चलते ही पड़ोसियों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों आरोपी फरार हो गए। और पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि लुधियाना निवासी लड़की की इंस्टाग्राम पर समीर उर्फ यश नाम के लड़के से दोस्ती हुई थी।
दोनों अक्सर इंस्टाग्राम पर बातें करते थे। 18 सितंबर को समीर ने इंस्टाग्राम पर छात्रा को मैसेज भेजा कि वह अपने दोस्त के साथ लुधियाना आया हुआ है, तो छात्रा ने बताया कि वह ट्यूशन पढ़ने आई है। इसके बाद जब वह ट्यूशन से घर लौट रही थी तो रास्ते में उसको समीर अपने दोस्त के साथ मिला।
दोनों उसको अपनी कार में जबरदस्ती बंधक बनाकर डेराबस्सी के भगत सिंह नगर में ले आए। यहां उसको घर में बंधक बनाकर रखा और नशे के इंजेक्शन देकर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। छात्रा ने बताया कि जिस समय दोनों युवक बाहर गए हुए थे तो उसने शोर मचाया तो पड़ोसियों ने पहुंचकर उसको बाहर निकाला।
उसने पूरी बात बताई तो पड़ोसियों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही मकान मालिक से भी पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी जसकंवल सिंह ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर उसका मेडिकल करवाने के बाद केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, उनको जल्द काबू कर लिया जाएगा। वहीं छात्रा के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।