Sunday, 30 August 2026
Breaking News
यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे ने फिर लहराया परचम : कैपजेमिनी एआई हैकाथॉन में विजेता का खिताब हासिल किया चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... ब्रह्मकुमारी बहनों ने सीमा पर प्रहरियों को राखी बांधी  लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग
पंजाब

छोटे साहिबजादों व बाबा मोती राम महिरा की याद में लगाया दूध का लंगर

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
छोटे साहिबजादों की शहादत को याद करते हुए शहर में अलग अलग जगहों पर चाय, दूध और ब्रैड पकोड़ो का लंगर लगाया गया। जिस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने पटियाला रोड और अंबाला रोड पर लंगर छका। अंबाला रोड पर स्थित मार्किट एसोसिएशन के लोगों ने मार्किट के सहयोग से चाय और ब्रैड पकोड़ों का लंगर लगाया गया था। झुरहेड़ी गांव में महिरा बिरादरी द्वारा गांव के बाहर एयर पोर्ट रोड पर दूध का लंगर लगाया गया। इस मौके झुरहेड़ी गांव के लोगों द्वारा सुबह पहले सुखमनी साहिब का पाठ रखा गया और उसके बाद लंगर में दूध की सेवा की गई। इस मौके जानकारी देते हुए जसविंदर सिंह मोहाली ने बताया कि गांव निवासियों द्वारा यह दूध लंगर छोटे साहिबजादों की याद और बाबा मोती राम महिरा की याद में लगाया गया था। उन्होंने बताया कि जिस समय सरहिंद में नवाब खान ने छोटे साहिबजादों और माता गुजरी को ठंडे बुर्ज में कैद किया हुआ था। उस समय बाबा मोती राम महिरा ने छोटे साहिबजादों को नवाब से चोरी दूध पिलाया था। जब नवाब को इस बात का पता चला तो उन्होंने बाबा मोती राम महिरा के पूरे परिवार को जिंदा ही कोहलू में पीस दिया था। उनकी व उनके परिवार की इस शहादत को भी हमेशा याद किया जाएगा।