Friday, 28 August 2026
Breaking News
विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा 
पंजाब

जीरकपुर वासियों को जल्द नहरी पेयजल की सुविधा का दावा

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
नगर निकाय मंत्री डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने जीरकपुर वासियों को नहरी पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि जीरकपुर के लोगों को चुनाव के दिनों में ही नहर के पानी के बारे में सुनने को मिलता रहा है। 20 साल से राजनीतिक नेता हर बार चुनाव के दौरान दावा करते रहे हैं कि शहर को नहर का पानी मुहैया कराया जाएगा, लेकिन अब तक यह मामला कागजों तक ही सीमित रहा था, हालांकि विधायक कुलजीत रंधावा भी चुनाव से पहले क्षेत्र में नहर का पानी लाने का दावा करते रहे हैं। विधायक रंधावा ने कहा कि कल स्थानीय शासन मंत्री डॉ. निज्जर द्वारा इस योजना के का ऐलान करते हुए खरड़ और जीरकपुर के निवासियों की पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए 5 एमजीडी क्षमता का जल शोधन संयंत्र गामाडा द्वारा किए जाने का ऐलान किया गया। इसके अलावा पाइप लाइन और टैंकों का निर्माण पंजाब वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड द्वारा किया जाएगा। रंधावा ने बताया कि योजना अनुसार जिसके तहत जीरकपुर शहर के लिए 2.0 एमजीडी. नहर में पेयजल उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि जीरकपुर शहर को नहरी पेयजल मिलने के बाद भूमिगत जल को गहराई में जाने से रोकने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा।