Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत
पंजाब Trending

झूठ बोलकर 65 लाख का सौदा किया, न जमीन दी न पैसे वापिस किए, केस दर्ज

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
पुलिस ने एक व्यक्ति कि शिकायत पर, झूठ बोलकर 65 लाख का सौदा कर 17 लाख रूपये ठगने के आरोप में एक व्यक्ति खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने एसएसपी के आदेशों पर हरप्रीत सिंह निवासी शेखन माजरा जिला मोहाली के खिलाफ 406 व 420 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता अंकित मलिक निवासी चंडीगड़ ने बताया कि उसने आरोपी के साथ 65 लाख 50 हजार रूपये में जमीन का सौदा किया था और 17 लाख रूपये एडवांस दिया था। आरोपी ने झूठ बोला था कि वह इस जमीन का एकेला मालिक है और इस प्रॉपर्टी का कोई भी केस नहीं चल रहा। लेकिन बाद में उसे पता चला कि इस प्रॉपर्टी में कोई ओर भी मालिक है और केस भी चल रहा है। जिसके बाद उसने अपने पैसे वापिस मांगे तो आरोपी ने पैसे देने से मनाकर दिया और प्रॉपर्टी भी नहीं दी, जिसकी शिकायत एसएसपी मोहाली को दर्ज कार्रवाई गई थी। मामले के सबंध में जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर एसएसपी मोहाली के आदेशों पर केस दर्ज कर आरोपी कि तलाश शुरू कर दी है।

0 Comments