Thursday, 02 July 2026
Breaking News
हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग भाभी व उसके मायके परिवार के जुल्मों से तंग आकर देवर ने किया सुसाइड  दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

डेंगू के केस 500 पार, मोहाली, खरड़ और डेराबस्सी बने हॉटस्पॉट

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
मौसम बदलने के बीच में डेंगू लगातार पैर पसार रहा है। मोहाली जिले में अब तक 576 लोगों को डेंगू हो चुका है। मोहाली शहर के बाद डेराबस्सी और खरड़ ब्लॉक डेंगू के हॉटस्पॉट बने हुए हैं। जहां सेहत विभाग की टीमें पहुंचकर जांच कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिले में पिछले साल सैकड़ों की संख्या में लोग डेंगू की बीमारी से प्रभावित हुए थे। वहीं कई लोगों की जान भी गई थी। इसे देखते हुए सेहत विभाग ने जुलाई से ही सर्वे करना शुरू कर दिया था। मोहाली के नौ ब्लॉकों में लगातार विभाग की टीमें पहुंच रही हैं। वहीं विभाग के डॉक्टर ने बताया कि ओपीडी में आ रहे गंभीर मरीजों का ही टेस्ट किया जा रहा है जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है उन्हें ऐतिहात रखने के लिए कहा जा रहा है।
जिले में अभी सक्रिय केस:
मोहाली 164
डेराबस्सी 81
खरड़ 76
जीरकपुर 32
कुराली 9
नयागांव 3
62391-16649 पर कर सकते हैं संपर्क
स्वास्थ्य विभाग ने ब्लॉक स्तर पर अस्पतालों में फ्लू कॉर्नर बनाए गए हैं। कोई भी व्यक्ति सीधे तौर पर अपना डेंगू का टेस्ट फ्री में करवा सकता है। यह सुविधा मोहाली, खरड़ और डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में दी जा रही है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने कोविड हेल्पलाइन नंबर 62391-16649 को ही डेंगू हेल्पलाइन बनाया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से रेडियो, टीवी और अन्य मीडिया माध्यम के जरिये डेंगू की बीमारी से संबंधित जागरूकता फैलाई जा रही है।

मोहाली जिले के आसपास इलाकों में लगातार डेंगू के केस देखे जा रहे हैं। ऐसे में हमारी टीमें सर्वे पर जोर दे रही है। वहीं निगम को भी डेंगू को ध्यान में रखते हुए सफाई और खड़े हुए पानी पर नजर रखने के लिए बार-बार कहा जा रहा है। इसके अलावा अब तक शहर में ही फॉगिंग करवाई जा रही थी। लेकिन बढ़ रहे केस देखते हुए निगम को पत्र लिखा है कि वे शहरों के साथ ग्रामीण इलाकों में भी फॉगिग करवाएं, जो शुक्रवार से शुरू की जाएगी। साथ ही मेेरी जिले के सभी लोगों से अपील है कि वे अपने घरों को साफ रखें। कहीं भी साफ पानी जमा हो तो उसे तुरंत ढकें।
– डॉ. आदर्शपाल कौर, सिविल सर्जन मोहाली