Monday, 12 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

ड्यूटी में कोताही करने वाले 42 अधिकारियों/कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस, 3 चार्जशीट

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
राज्य के लोगों को सेवाएं प्रदान करने में लापरवाही और देरी करने वालों के खि़लाफ़ सख़्त रूख अपनाते हुये पंजाब के आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग की तरफ से 42 अधिकारियों/ कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के इलावा तीन अधिकारियों-जिनमें दो सीनियर सहायक और एक सहायक अस्टेट अफ़सर शामिल है, को ड्यूटी में कोताही करने के लिए चार्जशीट किया गया है।
विभाग की तरफ से यह सख़्त कार्यवाही आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा के निर्देशों पर की गई है।
इस मामले सम्बन्धी जानकारी देते हुये श्री अरोड़ा ने बताया कि लोगों को समय पर सेवाएं प्रदान करने को यकीनी बनाने के लिए, आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग ने ऑनलाइन प्रणाली स्थापित की है जिस पर विभाग को प्राप्त हुये आवेदनों और फाइलों की सीनियर अधिकारियों और ख़ुद उन (आवास निर्माण मंत्री) की तरफ से निजी तौर पर निगरानी की जा रही है।
हाल ही में, सामने आया कि विभाग के 45 अधिकारियों/ कर्मचारियों, जिनको कारण बताओ नोटिस जारी किये गए थे, के स्तर पर सबसे अधिक पैंडैंसी थी। इनमें से तीन को कारण बताओ नोटिसों का जवाब न देने और ड्यूटी में कोताही करने के लिए चार्जशीट किया गया है।
श्री अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि मामलों की क्लीयरेंस में अनावश्यक देरी करने से जहाँ लोगों को परेशान होना पड़ता है वहीं अनैतिक और भष्ट तरीकों का जन्म होता है, जिसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और भविष्य में भी फर्ज़ से भागने वालों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही की जायेगी।
जिन तीन अधिकारियों को चार्जशीट किया गया है, उनमें जसपाल कौर सहायक अस्टेट अफ़सर पटियाला विकास अथॉरिटी, राजेश कुमार सीनियर सहायक (लेखा) अमृतसर विकास अथॉरिटी और परमिन्दर सिंह सीनियर सहायक अस्टेट दफ़्तर गमाडा शामिल हैं।
जिन 42 अधिकारियों/ कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किये गए हैं। उनमें अमृतसर विकास अथॉरिटी का एक जूनियर इंजीनियर (सिवल), जालंधर विकास अथॉरिटी के चार जूनियर इंजीनियर, बठिंडा विकास अथॉरिटी का एक सैक्शन अफ़सर (एस. ओ) और एक सीनियर सहायक ( लेखा) और गलाडा के चार सीनियर सहायक (लेखा), एक सहायक अस्टेट अफ़सर, एक सब डिवीज़न इंजीनियर (सिवल), एक सुपरडैंट और एक एस. ओ. शामिल हैं।
इसी तरह गमाडा के 27 अधिकारियों/कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किये गए हैं, जिनमें एक अस्टेट अफ़सर (आवास निर्माण), एक अस्टेट अफ़सर (प्लाट), तीन सहायक अस्टेट अफ़सर, चार सुपरडैंट (अस्टेट दफ़्तर), दो सीनियर सहायक (लेखा), सात क्लर्क, सात सीनियर सहायक और दो जे. ई. (सिवल) शामिल हैं।
ड्यूटी से टाल-मटोल करने वालों को सख़्त चेतावनी देते हुये श्री अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि अपने फर्ज के प्रति जन-सेवकों की टाल-मटोल वाली पहुँच को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

0 Comments