Wednesday, 26 August 2026
Breaking News
अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी
पंजाब Trending

ढाबे के बाहर खड़ा दो लाख कीमत का बाइक चोरी

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
शहर में चोरी की वरदातें दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही हैं। मोटरसाइकल चोर गिरोह एक के बाद एक चोरी की वरदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ रख केस दर्ज करने के इलावा कुछ नहीं कर रही है। चोरों के होंसले इतने बढ़ गए हैं कि दिन रात किसी भी समय बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे देते हैं। ऐसा ही एक मामला वीआईपी रोड का समाने आया है। जिसमें चोरों ने दो लाख रूपये की कीमत का मोटरसाइकल चोरी कर लिया है। इस मामलो में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत केस दर्ज किया है। मामले में शिकायतकर्ता प्रणव पठानिया ने बताया कि वह वीआईपी रोड पर स्थित पंजाबी ढाबे के ऊपर किराए पर रहता है। बीती रात करीब स्वा एक बजे ढाबे के बाहर अपना मोटरसाइकल खड़ा किया था और जब सुबह 9 बजे देखा तो मोटरसाइकल अपनी जगह पर मौजूद नहीं था। जिसकी उन्होंने अपने तौर पर आसपास तलाश की लेकिन मोटरसाइकल कहीं नहीं मिला जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस इस मामले में शिकायत दर्जकर चोरों की तलाश कर रही है।