Friday, 01 May 2026
Breaking News
गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
पंजाब Trending

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Read in:Hindi

लालडू, कृत्रिका:
लालडू-हंडेसरा लिंक सडक़ पर तौफापुर चौक के नजदीक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने के साथ एक्टिवा सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरमुख सिंह निवासी प्रेम नगर लालडू के रुप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतक के बेटे प्रदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके पिता अपनी एक्टिवा पर गांव राणीमाजरा से लालडृ की ओर आ रहे थे। उसके पीछे टिवाणा निवासी विक्रम सिंह भी बैठा था। जब वह तौफापुर के मोड़ पर पहुंचे तो दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने उनके पिता की एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर होते ही उसका पिता सडक़ पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। वह राहगीरों की मदद के साथ अपने पिता को सरकारी अस्पताल डेराबस्सी ले आए, जहां डाक्टरों ने उसके पिता को मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रदीप कुमार के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।