Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
पंजाब Trending

दुकान से एक टीन घी चोरी कर बाइक सवार हुए फरार

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
बरवाला चौक से अनाज मंडी जाने वाली सड़क पर दो मोटरसाइकिल सवार दिनदहाड़े एक किराना दुकान से एक टीन घी चोरी कर फरार हो गए। मोटरसाइकिल सवारों ने 2 टीन घी चोरी कर लिया, उनमें से एक टीन उनके पास से भागते हुए सड़क पर गिर गया। शहर के रिहायशी इलाके में चोरी की घटना से लोगों में दहशत फैल गई है।
अग्रवाल डिपार्टमेंटल स्टोर के मालिक नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 11 बजे उन्होंने रोज की तरह दुकान खोली थी। इसी बीच मोटरसाइकिल सवार 2 युवक आए और उनकी दुकान से 2 टीन घी चुराकर भागने लगे। जल्दबाजी में कुछ दूर जाने के बाद चोरों के पास से घी का एक टीन गिर गया और दूसरा टीन लेकर चोर फरार हो गए। लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि शहर में दिन रात ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिसे देखकर लगता है कि चोरों को पुलिस का कोई डर नहीं है। इसी स्थान से कुछ दूरी पर कुछ दिन पहले एक महिला के कान की बाली लेकर चोर फरार हो गए थे और एक दिन पहले उसी सड़क पर एक राहगीर का मोबाइल फोन बाइक सवार युवक छीन कर फरार हो गए थे।