Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
पंजाब Trending

नए घर से नल व सेनेटरी का कीमती सामान की चोरी

Read in:Hindi

लालड़ू, कृतिका:
बीती रात लालड़ू के डेहर रोड पर स्थित कृष्णा एन्क्लेव के नए मकान में चोरों ने नल, सेनेटरी सामान सहित अन्य सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मकान के मालिक लखविंदर सिंह ने थाने में दी गई शिकायत में बताया कि उसने कृष्णा एन्क्लेव के पास रेलवे स्टेशन सतगुरपुरी आश्रम के निकट नया मकान बनाया है। जिसमें अभी तक उन्होंने रिहायश नहीं की है। बीती रात अज्ञात चोरों ने उनके घर से नल व सेनेटरी का समान चोरी कर लिया है। चोरी की वारदात का उन्हें सुबह मकान में जाने पर पता लगा। जिस संबंध में उसने स्थानीय थाने में पुलिस रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं और जल्द ही चोरों को काबू कर लिया जाएगा।