Monday, 27 July 2026
Breaking News
सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू
पंजाब Trending

नकली और ग़ैर-मानक कीटनाशकों, खादों और बीजों की बिक्री रोकने के लिए बनेगा कानून

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब के अस्तित्व को बचाने के लिए राज्य की कृषि को बचाना बहुत ज़रूरी है। कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कीटनाशक दवा निर्माताओं के नुमायंदों के साथ मीटिंग के दौरान राज्य में से नकली और ग़ैर मानक कीटनाशकों, खादों और बीजों की बिक्री को रोकने का न्योता देते हुये कहा कि पिछली सरकारों की अनदेखी के कारण आज पंजाब के कृषि उत्पादों के मानक में बड़ी गिरावट आई है।   (SUBHEAD)
धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से नकली कीटनाशकों, खादों और बीजों की बिक्री रोकने के लिए कानून लाया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में कीटनाशकों, खादों और बीजों की बिक्री के मौके पर दुकानदारों को किसानों को पक्का बिल देना लाज़िमी होगा और यदि कोई बिना बिल के बिक्री करता पाया गया तो उसके खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही होगी। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी विभाग के अधिकारियों की ड्युटियां लगा दीं गई हैं और राज्यभर में चौकसी टीमें बनाईं गई हैं। इसके साथ ही कृषि मंत्री ने विभाग के अफसरों को भी चेतावनी देते हुये कहा कि यदि कोई अफ़सर किसी गलत कंपनी के साथ मिलीभुगत करके कोई नकली या ग़ैर मानक कीटनाशक, बीज या खाद बिकावाता हुया पाया गया तो उसे बक्शा नहीं जायेगा।
धालीवाल ने एक अहम जानकारी सांझा करते हुये बताया कि कीटनाशकों, खादों और बीजों की टेस्टिंग के लिए जालंधर में अत्याधुनिक लैब स्थापित की जायेगी और पुरानी तीन लैबों का आधुनीकीकरण किया जायेगा।
इस मौके पर कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सरवजीत सिंह ने बताया कि पंजाब में कीटनाशकों, खादों और बीजों के उत्पादन से लेकर किसानों तक पहुँचने तक पूरी निगरानी के लिए ट्रेस एंड ट्रेकिंग सिस्टम लाया जायेगा। इसके लिए बार कोड और ई- फिंगरप्रिंटिंग सिस्टम लागू करने के लिए पूरी रिर्सच की जा रही है जिसके बाद यह सिस्टम लागू किये जाएंगे।
अंत में मंत्री ने पंजाब की कृषि के मानक को फिर से दुनिया भर में सबसे बढ़िया बनाने का न्योता देते हुये कीटनाशक बनाने वाली कंपनियों के सहयोग की माँग करते हुये कहा कि ऐसा सभी के सांझा यत्नों के साथ ही संभव हो सकता है। उन्होंने साथ ही कहा कि ईमानदारी से मानक काम करने वालों को सरकार की तरफ से प्रोत्साहन दिया जायेगा और गलत काम करने वालों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही की जायेगी।