Wednesday, 14 October 2026
Breaking News
जीएमएसएसएस-15 के छात्र लक्ष्य ने एथलेटिक्स में जीते 3 स्वर्ण पदक टाइमलेस मेलोडीज़ स्वर्णिम युग के पुराने गीतों का संगीतमय कार्यक्रम 25 अक्टूबर को दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल
मनोरंजन Trending

पंजाबी धार्मिक फिल्म दास्तान-ए-सरहिंद 2 दिसंबर को होगी रिलीज

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
छोटे साहिबजादे की शहादत और सरहिंद के इतिहास को दर्शाने वाली पंजाबी धार्मिक फिल्म दास्तान-ए-सरहिंद, 2 दिसंबर को देश-विदेश में रिलीज हो रही है। डेराबस्सी के अनाज मंडी गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने फिल्म का पोस्टर जारी किया। फिल्म को डेराबस्सी निवासी विमल चोपड़ा, मनिंदर पपनेजा और हरसिमरन सिंह ने निर्माण किया है।
फिल्म निर्माता विमल चोपड़ा ने बताया कि छोटे साहिबजादे की शहादत को दर्शाने वाली इस फिल्म को लाइव और एनिमेशन के जरिए तैयार किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन नवी सिद्धू और मनप्रीत बराड़ ने किया है। इस फिल्म में गुरप्रीत घुग्गी, योगराज सिंह, शाहबाज खान, जसवंत दमन, सरदार सोही, प्रमोद मुथो, गुरप्रीत भंगू और अन्य कलाकार अहम भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म का संगीत गुरचरण सिंह, जसकीरत सिंह और आर गुरु ने दिया है।

0 Comments