Monday, 08 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
पंजाब Trending

पंजाब में स्थापित होगी फि़ल्म और मनोरंजन सिटी

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब सरकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फि़ल्म और संगीत जगत की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए उत्तरी भारत की पहली और अनूठी फि़ल्म और मनोरंजन सिटी स्थापित करने की ओर ध्यान दे रही है, जिससे पंजाबी फि़ल्म और संगीत जगत को देश-विदेश में नई ऊँचाईयों तक पहुँचाने के लिए मंच मिलेगा।
राज्य में फि़ल्म सिटी की स्थापना के लिए बुनियादी ढांचे, अवधारणा और अन्य ज़रूरतों का विस्तार से अध्ययन करने के लिए पंजाब के आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने एक प्रतिनिधिमंडल समेत रामोजी फि़ल्म सिटी और अन्नपूर्णा स्टूडियोज़, हैदराबाद का दौरा किया।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार मनोरंजन उद्योग के लिए उचित स्थान पर अत्याधुनिक फि़ल्म और मनोरंजन सिटी की स्थापना करने की ओर विशेष ध्यान दे रही है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अपने अद्भुत परिदृश्य के कारण पंजाब हमेशा ही फि़ल्म उद्योग के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है, लेकिन यहाँ ज़रुरी बुनियादी ढांचे और साजो-सामान की कमी हमेशा चुभती रही है। उन्होंने कहा कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता, चार मौसम और अपनी समृद्ध संस्कृति एवं विरासत के लिए जाने जाते पंजाब में कैमरों की ज़रूरतों को पूरा करने की अथाह क्षमता है।
हैदराबाद के मनोरंजन विशेषज्ञों के फीडबैक साझा करते हुए अरोड़ा ने कहा कि पंजाब के दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, राज्य के हर गाँव तक पहुँच रखने वाले भारत के सबसे बढिय़ा सडक़ संपर्क, रेल संपर्क और आधुनिक जीवन शैली हॉलीवुड, बॉलीवुड, पॉलीवुड्ड और टॉलीवुड को राज्य की ओर आकर्षित करने के लिए बहुत अहमियत रखते हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने अपने एक दिवसीय अध्ययन के दौरे के दौरान दक्षिण भारत के विशेषज्ञों के साथ फि़ल्म और मनोरंजन उद्योग की आधुनिक ज़रूरतों के अनुसार फि़ल्म और मनोरंजन सिटी की स्थापना के लिए मसौदा तैयार करने के लिए विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान के राज्य को देश के उत्तरी क्षेत्र में मनोरंजन जगत का केंद्र बनाने के सपने की पैरवी करते हुए प्रतिनिधिमंडल ने इस उद्योग की भविष्य की ज़रूरतों संबंधी संभावनाओं का अध्ययन भी किया।