Thursday, 27 August 2026
Breaking News
विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा 
पंजाब Trending

पनसप फूड इंस्पेक्टर गुरिन्दर सिंह 3 करोड़ रुपए गबन के दोष अधीन बर्खास्त

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और अपनी ड्यूटी के प्रति ग़ैर-जि़म्मेदार रवैया इख्तियार करने वालों के विरुद्ध सख़्ती से निपटा जा रहा है। इसी कड़ी के अंतर्गत खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री के दिशा-निर्देशों अनुसार पनसप की मैनेजिंग डायरैक्टर अमृत कौर गिल ने 20,294 गेहूँ की बोरियाँ और करीब 3 करोड़ रुपए के अन्य स्टॉक में गबन करने के दोष में पटियाला-द्य सैंटर (जि़ला-पटियाला) में तैनात इंस्पेक्टर ग्रेड-1 गुरिन्दर सिंह को बर्खास्त कर दिया है।
मंत्री ने बताया कि जि़ला मैनेजर, पनसप (मोगा) अनन्त शर्मा, जि़ला मैनेजर, पनसप (संगरूर) गौरव आहलूवालीया और फील्ड अफ़सर, पनसप (मोगा) अविनाश गोयल समेत अधिकारियों की एक विशेष टीम द्वारा निजी जाँच के उपरांत स्टॉक की कमी सामने आई।
स्टॉक की कमी सामने आने पर 17 अगस्त, 2022 को थाना सदर, पटियाला, जि़ला पटियाला में दंडनीय अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 406, 409, 420, 467, 468 और 471 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर दोषी अधिकारी के विरुद्ध फ़ौजदारी कार्रवाई शुरू की गई।
गौरतलब है कि फिजिकल वैरीफिकेशन टीम के ध्यान में यह स्टॉक की कमी सामने आने के उपरांत पूछताछ करने पर यह पता लगा कि सम्बन्धित इंस्पेक्टर/इंचार्ज एल.टी.सी. छुट्टी पर चला गया था और उसने अभी तक अपनी सर्विस फिर ज्वाइन नहीं की। फि़लहाल यह दोषी अधिकारी फऱार है।