Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
पंजाब Trending

पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने घेरा काउंसिल दफ्तर, की नारेबाजी

Read in:Hindi

जीरकपुर, (मेजर अली)
जल ही जीवन है और अगर किसी परिवार के घर में पानी नहीं तो उनके सभी काम अधूरे हैं। लेकिन पिछले 5-6 दिनों से कॉलोनी वासियों को पानी नहीं मिल रहा है और जो पानी मिल रहा है वह दूषित आ रहा है। ये गंभीर आरोप वीरवार को विक्टोरिया सिटी और एनक्लेव की गृहणियों ने काउंसिल दफ्तर के अधिकारियों की कारगुजारी को लेकर लगाए। उनका कहना है कि पानी की किल्लत को लेकर पार्षद सहित अधिकारियों को शिकायतें दी गई हैं, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ। जानकारी मुताबिक वार्ड -28 में रहने वाले लोग लंबे समय से पानी की किल्लत को लेकर मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। इसके पीछे कारण मॉडल टाउन, विक्टोरिया सिटी और एनक्लेव के घरों को पानी की सप्लाई एक ही ट्यूबवेल से होती है और एक ट्यूबवेल पर पानी की मांग का दबाव अधिक होने की वजह से आए दिन कोई न कोई खराबी आने से ट्यूबवेल को बंद करना पड़ता है। खास बात यह है कि विक्टोरिया सिटी के ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई केवल विक्टोरिया सिटी को होती थी। लेकिन कुछ वर्षों से अब इस ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई विक्टोरिया सिटी के अलावा विक्टोरिया एनक्लेव और मॉडल टाउन को होने लगी है। इस कारण ट्यूबवेल पर पानी की मांग का दबाव ज्यादा है और दबाव ज्यादा होने की वजह से आए दिन किसी न किसी खराबी से ट्यूबवेल खराब होकर बंद हो जाता है।
जानकारी मुताबिक वीरवार सुबह तीनों कॉलोनियों के लोग एकत्रित होकर काउंसिल दफ्तर में आ पहुंचे। इन्होंने काउंसिल दफ्तर में दर्ज करवाई गई शिकायतों की कापियां दिखाते हुए अधिकारियों के कमरों के बाहर जमकर रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की। लेकिन यहां पर अधिकारियों की गैरमौजूदगी को देखकर कॉलोनी निवासियों ने हताश होकर पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया। इस मौके पर महिलाओं ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब के अंदर जब से सरकार बनाई है तब से काउंसिल में अधिकारी कुर्सियों से नदारद हैं। अगर सीट पर अधिकारी ही नहीं बैठेंगे तो उनकी समस्या कैसे दूर होगी ?

रविवार को ट्यूबवेल की मोटर में खराबी आ गई थी, उसे मंगलवार को ठीक करवा दिया गया था। लेकिन बुधवार को फिर से ट्यूबवेल की मोटर में कोई खराबी आ गई है। इस वजह से मोटर खराब होकर बंद हो गई है, जिसे ठीक करने का काम चल रहा है। ठीक होते ही सप्लाई शुरू करवा दी जाएगी।
-सुखवीर सिंह लक्की, पार्षद वार्ड 28, नगर काउंसिल, जीरकपुर
नगर काउंसिल के कार्यों को लेकर सुबह हेड ऑफिस में गया हुआ था। इसलिए दोपहर बाद जीरकपुर काउंसिल में पहुंचा हूं। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।
– रवनीत सिंह, ईओ, जीरकपुर नगर काउंसिल