Sunday, 07 June 2026
Breaking News
पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ" पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र में लगाईं मीठे पानी की छबील पत्रकार नव ठाकुरीया को देवर्षि नारद जयंती सम्मान मुर्दा बोले कफ़न फाड़े
पंजाब

पुलिस ने महिला को 20 लीटर अवैध शराब सहित किया काबू, जेल भेजा

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ प्रभारी सज्जन सिंह, हैडकांस्टेबल सज्जन सिंह व अन्य पुलिस पार्टी कच्चा सीडफार्म की तरफ जा रही थी। एक महिला अपने घर के बाहर प्लास्टिक की कैनी लिए खड़ी थी। पुलिस ने जब कैनी को चैक किया तो उसमें से 20 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। महिला की पहचान नानको बाई पत्नी लखमीर सिंह वासी गली नं. 1 पक्का सीडफार्म अबोहर के रूप में हुई। नगर थाना 1 में महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।