Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
पंजाब Trending

बच्चों को जातिसूचक शब्द बोलने पर पत्थरों से हमला, महिला की मौत

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
मुबारकपुर में बच्चों को जातिसूचक शब्द बोलने को लेकर हुई लड़ाई के दौरान परिवार द्वारा पत्थरों से हमला करने से एक महिला मंजीत कौर की मौत हो गई है। पुलिस ने आठ आरोपियों अजय, विजय, सुनीता, नेहा, राजा राम, राजा राम के दामाद, गीता और सरबजीत उर्फ सनी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी हिरासत से बाहर हैं। उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
एएसआई राजिंदर कुमार ने बताया कि किरण रानी ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसका भाई हरविंदर सिंह, गुरसेवक सिंह और चाचा का लड़का नंदू करियाना की दुकान से दूध लेकर लौट रहे थे कि तभी रास्ते में बैठे गीता और सुनीता ने उसके भाइयों को जातिसूचक शब्द बोले। जब उसके भाइयों ने विरोध किया तो उन्होंने किरण के भाइयों को पीटना शुरू कर दिया। जब नंदू चिल्लाया तो लोग इकट्ठा हो गए। इस पर गीता अपने घर चली गई और सुनीता अपने परिवार वालों के साथ छत पर चढ़ गई। इसके बाद वे हमारे परिवार पर पत्थरों से हमला करने लगी। हमले के दौरान मां मंजीत कौर के सिर और पीठ पर कई जगह पत्थर लगे जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उन्हें डेराबस्सी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। किरण के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।