Tuesday, 09 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
पंजाब Trending

बरवाला रोड की खस्ता हालत पर उद्योगपतियों ने किया रोष प्रदर्शन

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
यहां बरवाला रोड की खस्ता हालत को लेकर लघु उद्योग संघ ने फिर से विरोध प्रदर्शन किया। इस सड़क की हालत में सुधार की मांग को लेकर पहले भी प्रदर्शनकारी सड़क पर प्रदर्शन कर चुके हैं। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम डेराबस्सी को मांग पत्र सौंपा और इस सड़क की शीघ्र मरम्मत की मांग की।
प्रदर्शनकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि शहर के सभी प्रमुख उद्योग इसी सड़क के आसपास स्थापित हैं। इन उद्योगों में रोजाना, बड़े और छोटे वाहन कच्चा माल, तैयार माल ले जाते हैं। इस सड़क की हालत काफी समय से खस्ता है। सड़क पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं कि आए दिन कोई न कोई वाहन दुर्घटना का शिकार हो जाता है। लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं हुई है, जिससे पूरी सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। यहां से गुजरना हादसों को न्योता देना है। बरसात के दिनों में इस सड़क की स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से ये दिखाई नहीं देते और यहां हादसे होते रहते हैं। उद्योगपतियों ने अपना विरोध जताते हुए कहा कि वे सरकार को हर महीने करों के रूप में करोड़ों रुपये का भुगतान करते हैं, लेकिन सरकार उन्हें सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं मुहैया नहीं करा रही है। उन्होंने कहा कि आए दिन उनका माल ढोने वाला वाहन यहां पलट जाता है। उद्योगों में काम करने वाले कई मजदूर इस सड़क पर हादसों का शिकार हो चुके हैं। उन्हें रोजाना लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। वाहन यहां सामान लाने व ले जाने से कतराते हैं, जिससे काफी परेशानी होती है।
इस बारे में संपर्क करने पर एसडीएम हिमांशु गुप्ता ने कहा कि उद्योगपतियों को आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही इस सड़क की स्थिति में सुधार किया जाएगा। (MOREPIC1)
सड़क पर पलटा वाहन:
एक तरफ उद्योगपति बरवाला रोड की खस्ता हालत का विरोध कर रहे थे। दूसरी एक तूड़ी से भरी ट्राली सड़क पर गड्डे में गिरकर पलट गई, जिससे पूरा दिन सड़क पर जाम की तरह स्थिति बनी रही। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।