Wednesday, 13 May 2026
Breaking News
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर में की गई भगवान श्री द्वारकाधीश मूर्ति स्थापना असम से बंगाल तक गहराया भगवा प्रभाव, पूर्वी भारत में बदले राजनीतिक समीकरण सारे रिश्ते बदल भी जाएं, पर जीवन भर एक जैसी रहती है मां... चण्डीगढ़-कोटद्वार बस सेवा फिर शुरू, उत्तराखण्डवासियों में खुशी की लहर श्री प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 23-डी में वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सव 9 से : 14 मई से होगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च ने मनाया 21वां वार्षिक समारोह केपीएल लेजेंड्स सीजन-2: किन्नौर वॉरियर्स के डा. प्रेम ने की सुपर स्ट्राइकर्स की सर्जरी चंडीगढ़ के राम दरबार में भारी बारिश में निकाली कलश यात्रा
पंजाब

बरसात से तापमान गिरा, सड़कों पर फैला कीचड़

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
बरसात के चलते जीरकपुर एरिया में सड़कों पर कीचड़ फैल गया है। सोमवार और मंगलवार को हुई बारिश से तापमान कम होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। क्षेत्र में सोमवार की रात को काफी देर तक बारिश हुई। तेज हवाएं भी चली। इसके बाद मंगलवार सुबह भी बारिश हुई जिसके कारण शहर की सड़कों पर कीचड़ फैल गया। कई जगह टूटी पड़ी सड़कों पर पानी खड़ा हो गया। इससे आवाजाही प्रभावित हुई। खासकर सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। बारिश के कारण मौसम कुछ ठंडा हो गया है। स्कूली बच्चों और कामकाजी लोगों को बारिश में भीगना पड़ा। सुबह बारिश हो रही थी इसलिए सुबह जल्दी सैर के लिए निकलने वाले लोग घरों से नहीं निकले। सड़कों पर कीचड़ और पानी भरा होने के कारण ट्रैफिक की रफ्तार पर असर पड़ा। अगले कुछ दिन और भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।