Sunday, 20 September 2026
Breaking News
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना
हिमाचल Trending

बर्फबारी में नहीं किया जाएगा आईजीएमसी के समीप स्थापित किए अस्थायी बस अड्डे से बसों का संचालन

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रवक्ता ने आज बताया कि लक्कड़ बाजार बस अड्डे में निर्माण कार्य के कारण इसका संचालन कैंसर अस्पताल शिमला के समीप नगर निगम शिमला यार्ड से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बर्फबारी की स्थिति में इस अस्थायी बस अड्डे का प्रयोग नहीं किया जाएगा, क्योंकि छायादार स्थान होने के कारण यहां बर्फ पिघलने की प्रक्रिया बहुत धीमी होती है।
उन्होंने बताया कि इस अस्थायी बस अड्डे पर सार्वजनिक शौचालय, वर्षा शालिका, बेंच, पेयजल और लाईट आदि सभी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। लोगों की सुविधा के दृष्टिगत इस अस्थायी बस अड्डे में लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। इस स्थान पर शीघ्र ही सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने कहा कि लक्कड़ बाजार बस अड्डे में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लिफ्ट व एस्क्लेटर आदि का निर्माण किया जा रहा है।