Thursday, 27 August 2026
Breaking News
जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की
पंजाब Trending

बाइक सवार को मीट प्लांट के दो कंटेनरों ने कुचला

Read in:Hindi

लालडू, मेजर अली:
हंडेसरा लिंक रोड पर स्थित गांव बल्लोपुर के पास मीट प्लांट के दो कंटेनरों की चपेट में आने से एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद चालक कंटेनर सहित मौके से फरार हो गए। इस हादसे में मृतक की पहचान 42 वर्षीय राजेश कुमार शाह पुत्र इंदर निवासी हरदेव नगर, वार्ड देव निवासी 4 लालडू के रूप में हुई है, जो मूलरूप कोहराउड़ा, सिवान, जिला बिहार का रहने वाला था। इस मामले की पुष्टि जांच अधिकारी एएसआई निर्भय सिंह ने की है। मृतक के भाई जितेंद्र प्रसाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह करियाने की दुकान करता है और उसका भाई राजेश भी एक भट्ठे पर करियाने की दुकान करता था। दोनों अपनी दुकानें बंद करके अपने- अपने बाइक पर रात करीब पौने 10 बजे लालडू मंडी में अपने घर वापस जा रहे थे। जैसे ही गांव बल्लोपुर के निकट पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार आ रहे एक कंटेनर ने उसकी बाइक को ओवरटेक करके आगे जा रहे उसके भाई राजेश की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गया और इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार दूसरे कंटेनर ने उसके भाई को बुरी तरह कुचल दिया। इससे राजेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों चालक कंटेनर समेत मौके से फरार हो गए। उसने गांव वालों की मदद से भाई के शव को कपड़े में लपेटकर डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया। मृतक के परिवार में पत्नी के साथ 17 वर्षीय बेटी और 16 वर्षीय बेटा है। जांच अधिकारी निर्भय सिंह ने बताया कि मृतक के भाई जितेंद्र प्रसाद की ओर से दिए गए कंटेनरों के नंबरों के आधार पर चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।