Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

बार एसोसिएशन चुनावों के लिए ऑडिट व चुनाव कमेटी गठित, चुनाव 16 दिसंबर को

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ बार कौंसिल के चेयरमैन द्वारा पूरे पंजाब में बार एसोसिएशन के चुनाव करवाने के निर्देश जारी किये हैं। अबोहर बार एसोसिएशन में बार एसोसिशन के प्रधान अमनदीप धारीवाल, सैक्ट्री लखविंद्र सिंह सिद्धू, ज्वाईंट सैक्ट्री सुनील मेहरा, कैशियर प्रेम कांटीवाल द्वारा बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों की बैठम बुलाई गई। बैठक में 16 दिसंबर को होने वाले चुनावों को लेकर ऑडिट कमेटी बनाई गई जिसमें प्रवीण भादू, साहब राम, विवेक गुलबद्धर, प्रकाश सिंह बराड़, निधि बेरी को मैंबर बनाया गया। इनकी देखरेख में बार एसोसिएशन के कैशियर प्रेम कांटीवाल अपना लेखा जोखा पेश करेंगे। दूसरी ओर चुनाव कमेटी में एडवोकेट संदीप बजाज, संजीव बजाज, अरूण मुंजाल, जगनन्दन बराड़ व जयदयाल कांटीवाल को चुनाव कमेटी का मैंबर नियुक्त किया गया है। कमेटी की देखरेख में चुनाव करवाये जायेंगे। जल्द ही नॉमीनेशन भरने की तारीख तय की जायेगी।

0 Comments