Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
पंजाब Trending

बैंक से लिए लोन में गड़बड़ी पर पति-पत्नी व देवर को दो-दो वर्ष की कैद व 9-9 हजार जुर्माना

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप): अबोहर सबडिवीजन के सीनियर न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में सरकारी वकील जोसन व पुलिस ने अदालत में अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर बैंक से लोन लेकर गड़बड़ी के आरोपी देशबंधू सुखीजा पुत्र भूपिंद्र, राजेश सुखीजा पुत्र भूपिंद्र, आदर्श सुखीजा के वकील ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सरकारी वकील तथा बैंक के वकील की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए बैंक के साथ गड़बड़ी करने के आरोप में तीनों देशबंधू सुखीजा, राजेश सुखीजा, आदर्श सुखीजा को दोषी करार देते हुए 2-2 वर्ष की कैद व 9-9 हजार रूपये जुर्मोने की सजा सुनाई। मिली जानकारी अनुसार फाजिल्का कोआप्रेटिव बैंक के मैनेजर विनोद शर्मा के बयानों पर नगर थाना पुलिस ने मुकदमा नं.167, 168, 169, 22.08.17 भांदस की धारा 420, 417, 200, 177 व अन्य धाराओं में बैंक से धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया था।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में चालान पेश किया। तीनों आरोपी अपने वकील के माध्यम से अदालत में पेश हुए और अपनी जमानत करवाई। 5 वर्ष बाद तीनों आरोपियों को अदालत ने 2-2 वर्ष की कैद व 9-9 हजार रूपये जुर्माने की सजा सुनाई।