Sunday, 05 July 2026
Breaking News
श्री गुरु रविदास सभा राम दरबार, फेज-1 की कमेटी भंग वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के इंटर्न विद्यार्थियों ने एक माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा पासपोर्ट-बहस के बीच क्या देशव्यापी NRC की तैयारी संभव!  टिहरी गढ़वाल विकास परिषद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न सीए देश की आर्थिक मजबूती के प्रमुख स्तंभ, विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका: मुख्यमंत्री श्री अमरनाथ यात्रा पर गए एक यात्री की रहस्यमयी मौत मनोरंजन जगत के दिग्गज सितारों से सजा आइकॉनिक गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स 2026 स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे/नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण अब 8 जुलाई से वीर सैनिकों को समर्पित एक ही दिन में बने 21 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग
राष्ट्रीय Trending

भँुजिया व कमार आदिवासियों के लुप्तप्राय लोक नृत्य की ली जानकारी अर्जित की

Read in:Hindi

भिलाई, फेस2न्यूज:
भारत सरकार संस्कृति विभाग के संस्कृत शोध एवं प्रशिक्षण केंद्र द्वारा सीनियर फैलोशिप अवॉर्डी रामेश्वरी ने अपने संग्रहण के लिए चौथे चरण में गरियाबंद जिले के भँुजिया और कमार जनजाति बहुल ग्राम कोसेकसा और ढूंनढूनी पानी ,बीजापानी, पीपरछेड़ी, रूवाण समेत लगभग 8 ग्रामों में जाकर उनकी लुप्तप्राय नृत्य शैली और आजीविका के संसाधनों की विस्तृत जानकारी अर्जित की। ग्राम कोसेकसा के प्रमुख ग्वाल सिंह सोरी और समाज प्रमुख रितोराम पुजेरी, बिजापानी गांव के प्रमुख परशराम नेताम और ढूंनढूनी पानी गांव के प्रमुख सुखराम ने अतिथि आगमन पर पांव पखारने से लेकर वहां के आदिवासियों की पारंपरिक लोक नृत्य शैली, लोक वाद्य यंत्रों, भोजन कक्ष की पवित्रता संबंधी विस्तृत जानकारी दी। जन्म, विवाह और मृत्यु संस्कार से संबंधित मान्यताओं से भी अवगत कराया। इस दौरान रामेश्वरी ने और लोकगीत का प्रदर्शन कर उनसे जानकारी ली, तथा सहभागिता पद्धति से साथ में समूह नृत्य कर लुप्त प्राय विधाओं का बारीकी से अध्ययन किया। इसके पूर्व में हुए पहले दूसरे तथा तीसरे चरण में क्रमश: बस्तर, कवर्धा व सरगुजा के दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर विशेष संग्रहण का कार्य कर चुकी हैं। लोक नृत्य दल में लिलेश्वरी नेताम, मधु, करुणा, कारी बाई, अनीता बाई, वेद भाई, पीला बाई, फूलबाई ,पुकारो बाई, फूलवती, देवंती, कमला, बिसानी, करणी बाई ,चैती बाई, धोबीराम, अटरू राम ,महारानी बाई ,सुखवाती आदि शामिल थी। विशेषज्ञ के रूप में ज्ञानेश तिवारी, सुरेखा तिवारी, मोहित मोगरे, लता मोगरे मौजूद थे। संग्रहण दल में प्रमुख रूप से पुन्नू यादव ,तरुण निषाद , राकेश देशमुख, संत मनी कौशल ,सहदेव देशमुख और शैलेंद्र चंद्रवंशी सहभागी रहे।