Thursday, 23 July 2026
Breaking News
25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु
पंजाब Trending

मामूली कहा सुनी के बाद युवकों ने मारा चाकू

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
ढकोली क्षेत्र में फ्लाइओवर के नीचे एक भिखारी को खाने देने गए एक व्यक्ति को तीन अज्ञात युवकों ने चाकू मार दिया। चाकू गर्दन पर लगा और व्यक्ति लहूलुहान हो गया। जिसे राहगीरों ने पंचकुला सैक्टर 6 के सिवल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। घटना की शिकायत ढकोली पुलिस को दे दी गई है। शिकायत के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज चैक कर रही है और आसपास पूछताछ कर रही है। मामले के सबंध में दिनेश निवासी अजीत एनकलेव ढकोली ने बताया कि वह बीती रात साढ़े 9 बजे के बाद जीरकपुर पंचकूला फ्लाइओवर के नीचे बैठे भिखारी को खाना देने गए थे तो फ्लाइओवर के नीचे तीन युवक खड़े थे। जिन्होंने मुझे एक कमेंट किया, मैंने कारण पूछा तो उन्होंने बिना कोई बात किए चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले के सबंध में जांच अधिकारी मेवा सिंह ने बताया कि हमे शिकायत मिली, जिसके बाद हमने मौका भी देखा और आसपास सीसीटीवी भी देखा, लेकिन आसपास कुछ नही मिला। मामले की जांच की जा रही है।