Friday, 28 August 2026
Breaking News
लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम
पंजाब

मेरा घर मेरे नाम योजना तहत डेराबस्सी के गांवों में सर्वे शुरू

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
पंजाब सरकार ने रेड लाइन घरों में रहने वाले लोगों को राहत देने के लिए शुरू की गई 'मेरा घर मेरे नाम' योजना के तहत हलके के गांवों में एक सर्वेक्षण शुरू किया है।
डेराबस्सी एसडीएम हिमांशु गुप्ता के नेतृत्व में गांव बाकरपुर से इस योजना की शुरुआत की गई है। इसके तहत विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों का सर्वे किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम गुप्ता ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई योजना के तहत गांवों और शहरों में रेड लाइन के भीतर रहने वाले लोगों को मालिकाना हक देने के लिए सर्वे शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल मैपिंग के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ऐसी आवासीय संपत्तियों का ड्रोन सर्वे करने की जिम्मेदारी राजस्व विभाग को सौंपी गई है। सर्वेक्षण के पूरा होने के बाद सभी लाल लकीर निवासियों को उचित पहचान के बाद संपत्ति के मालिक होने का अधिकार देने के लिए संपत्ति दस्तावेज (सन्नद) जारी किए जाएंगे। इस प्रक्रिया से पूर्व हितग्राहियों को इस संबंध में आपत्ति दर्ज कराने के लिए 15 दिन का समय दिया गया था। इस संबंध में लोगों की ओर से जवाब नहीं मिलने की स्थिति में संपत्ति कार्ड जारी किया जाएगा, जिससे रजिस्ट्री का उद्देश्य पूरा हो जाएगा। स्वामित्व का अधिकार मिलने के बाद, वे बैंकों से ऋण प्राप्त कर सकते हैं या संपत्ति बेच सकते हैं, जिससे संपत्ति का मूल्य बढ़ जाएगा।