Wednesday, 26 August 2026
Breaking News
अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी
पंजाब

मॉनसून करीब, नहीं किए निकासी के प्रबंध

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
मॉनसून नजदीक आने पर भी नगर निकायों में निकासी प्रबंधों की उपेक्षा चिंता का विषय है। डेराबस्सी के अंडरग्राउंड व ओपन नालों की तहत साफ सफाई मुकम्मल न होने से हलकी बारिश से भी बरसाती पानी नाले नालियों से ओवरफ्लो हो रहा है जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। बरवाला रोड पर सैदपुरा से पहले यह जगह जगह से ओपन म्युनिसिपल नाला नगर परिषद के सफाई दावों की पोल खोल रहा है। ऐसे में लोगों को गली मोहल्लों में बरसाती पानी जमा होने का खतरा अभी से सताने लगा है। मॉनसून से पहले और मानसून के बाद हर साल हाइवे समेत मुख्य सड़कों व गलियों के मेन नालों में निकासी प्रबंध मुकम्मल करने के लिए इनकी साफ सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाता है।