Monday, 12 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

मोटरसाइकिल सवार दो चोर, युवक का मोबाइल छीन कर फरार

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
शहर में पिछले कई दिनों से चोरी और डकैती की घटनाओं में इजाफा हुआ है। मोटरसाइकिल सवार 2 चोरों ने तहसील रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पास एक युवक का मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
मामले की जानकारी देते हुए सतीश कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी मोहन नगर डेराबस्सी ने बताया कि वह मुबारिकपुर स्थित अपनी किराना दुकान से मोहन नगर स्थित अपने घर जा रहा था, तभी टेलीफोन एक्सचेंज के पास पहुंचा तो एक मोटरसाइकिल पर 2 युवक आए और उसका मोबाइल फोन छीन कर भाग गए। उन्होंने कहा कि अंधेरा होने के कारण बाइक सवार की पहचान नहीं हो सकी है। सतीश कुमार ने कहा कि जिस सड़क पर घटना हुई है वहां कई सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना की शिकायत डेराबस्सी पुलिस को दे दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

0 Comments