Monday, 27 July 2026
Breaking News
गौ हत्या बंद कराने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने एडीसी को दिया ज्ञापन नागा पहाड़ियों में विकास परियोजनाएं और अवैध खनन: असम की बाढ़ त्रासदी का कारण ! सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय
पंजाब Trending

मोहल्ला क्लीनिक 15 अगस्त से होंगे कार्यशील: जौड़ामाजरा

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
राज्य भर के लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं मुफ़्त मुहैया करवाने के एक और बड़े चुनावी वायदे को पूरा करते हुए राज्य सरकार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को ‘‘मोहल्ला क्लीनिक’’ कार्यशील करेगी।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री चेतन जौड़ामाजरा ने कहा कि राज्यभर में बनाए गए यह क्लीनिक लोगों को उनके घर तक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के साथ-साथ प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल को मज़बूत करने में सहायक होंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की हरेक वर्ग तक पहुँच, खर्चों को घटाने, रोगों की पहचान में सुधार करने और कमज़ोर एवं अल्पसंख्यक वर्गों के लिए रैफरल लिंकेज को मज़बूत करने में सहायता मिलेगी।
जि़क्रयोग्य है कि पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने हाल ही में अपने बयान में बताया था कि पहले पड़ाव के दौरान 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त, 2022 तक राज्य भर में 75 मोहल्ला क्लीनिक कार्यशील कर दिए जाएंगे। इस वित्तीय वर्ष के अंत तक 109 मोहल्ला क्लीनिक स्थापित किए जाएंगे।
मंत्री ने आगे बताया कि हर मोहल्ला क्लीनिक में एक मैडीकल अफ़सर, फार्मासिस्ट, क्लिनीकल असिस्टेंट और स्वीपर-कम-हैल्पर का स्टाफ होगा। मोहल्ला कलीनिकों में मरीज़ों के आधार पर स्टाफ को सूचीबद्ध किया जाएगा। यह क्लीनिक आम बीमारियों, चोटों के लिए फस्ट ऐड, ड्रैसिंग और मामूली ज़ख्मों का इलाज करके आउटडोर मरीजों को देखभाल प्रदान करेंगे। इन कलीनिकों के द्वारा विशेष देखभाल के लिए रैफरल और बाद में फॉलो-अप भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सम्बन्धी शिक्षा, जानकारी मुहैया करवाने और जागरूकता पर भी ध्यान दिया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ज़रूरी दवाएँ और टैस्ट मोहल्ला कलीनिकों में उपलब्ध करवाए जाएंगे। मोहल्ला कलीनिकों में जांच की सुविधाएं पीपीपी मोड के द्वारा प्रदान की जाएंगी। इन कलीनिकों में कम लागत और एक जैसे डायग्नौस्टिक टैस्टों की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाया जाएगा। इसके साथ ही मोहल्ला कलीनिकों में मरीजों के रजिस्ट्रेशन और रिकॉर्ड रखने के लिए एक आई.टी. प्रणाली को भी विकसित किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि इस प्रोजैक्ट के लिए सूचीबद्ध प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।
मंत्री ने आगे कहा कि स्वास्थ्य संबंधी विशेषज्ञों के साथ टैलीकंसलटेशन सेवाएं भी पड़ाववार शुरू की जाएंगी।