Thursday, 23 July 2026
Breaking News
25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु
पंजाब

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अवधि और ओ.आर.ओ.पी. का दायरा बढ़ाना प्रशंसनीय: संदीप जाखड़

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप) केंद्र सरकार द्वारा देश की सरहदों व आंतरिक सुरक्षा के लिए जीवन समर्पित करने वाले लाखों सैनिकों को वन रैंक वन पैंशन योजना में संशोधन करके लाभ का विस्तार करने पर विधायक संदीप जाखड़ ने आभार जताया है। केंद्र सरकार के फैसले के हवाले से उन्होंने कहा कि संशोधित आदेश के अनुसार इस योजना का लाभ अब 20 लाख से बढ़कर 25 लाख परिवारों को प्राप्त होगा।
जाखड़ ने कहा कि ओ.आर.ओ.पी अर्थात वन रैंक वन पैंशन का लाभ पैंशन धारकों के अलावा युद्ध में शहीद होने वाले सैनिकों की विधवाओं और दिव्यांग सैनिकों को भी मिलेगा। इससे उनमें आत्मविश्वास व आत्मनिर्भरता की भावना बढ़ जायेगी।
विधायक ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गरीबों को दिए जाने वाला मुत अनाज को यकीनी बनाने वाली प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की लाभ अवधि बढ़ाने के निर्णय को भी 80 करोड़ देशवासियों के लिए उपयोगी बताया है।
इस योजना की शुरूआत मार्च 2020 में कोविड-संकट के चलते की गई थी जिसके तहत प्रति व्यक्ति 5 किलो गेंहू प्रतिमाह दिया जा रहा है। इसकी लाभ अवधि 31 दिसंबर को समाप्त होने जा रही थी जिसके कारण गरीबी रेखा के नीचे का जीवन बिता रहे परिवारों में चिंता की लहर दौड़ गई थी। इसे ध्यान में रखते हुए अब केंद्र सरकार ने यह योजना 31 दिसंबर 2022 के बाद भी जारी रखने का ऐलान किया है। यह कदम प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार जनहित में जो फैसला लेती है उसका समर्थन पार्टी हितों से ऊपर उठकर किया जाना हमारा नैतिक धर्म है।