Sunday, 03 May 2026
Breaking News
पंचकुला मेयर चुनाव के बीच हुड्डा का चन्द्रमोहन और सुधा भारद्वाज को करारा झटका, पर्ल चौधरी को सौंपी हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष की कमान प्रथम माता मनसा देवी ट्रॉफी नार्थ जोन अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट चंडीगढ़ और पंचकूला में 18 मई से रानी लक्ष्मीबाई हॉल में “शाम-ए-बहार” का रंगारंग आयोजन, सदाबहार गीतों पर झूमे दर्शक सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विपरीत केंद्र के पारित काले कानून की वापसी को लेकर 20 लाख पैरामिलिट्री परिवार उतरेंगे सड़कों पर विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में।
पंजाब Trending

रासायनिक और अन्य उद्योगों की सुरक्षा पर दो दिवसीय सैमीनार का आयोजन

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
श्रम विभाग मंत्री अनमोल गगन मान के निर्देश पर आज सेक्टर-31ए चंडीगढ़ में रासायनिक और अन्य उद्योगों की सुरक्षा संबंधी सैमिनार का आयोजन श्रम विभाग के सचिव मनवेश सिंह सिद्धू द्वारा किया गया।
श्रम विभाग के सचिव श्री सिद्धू ने अपने उद्घाटन भाषण में इस तरह के सैमिनारों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और इस बात पर जोर दिया कि रासायनिक और अन्य उद्योगों में बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बना रहती है, इसको ध्यान में रखते हुए किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अपनी आपातकालीन योजनाओं को अपडेट करना चाहिए। उन्होंने प्रतिभागियों को सुरक्ष हेतु प्रावधानों के अनुसार योगदान देकर पंजाब श्रम कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया।
उन्होंने प्रतिभागियों को यह भी बताया कि विभाग राज्य के प्रमुख तकनीकी संस्थानों के एसोसिएट प्रोफेसरों के स्तर के केमिकल इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों के विशेषज्ञ पैनल का गठन करने का प्रस्ताव कर रहा है।
उन्होंने इस सैमिनार के आयोजन के लिए फैक्ट्री निदेशालय, पंजाब और पंजाब औद्योगिक सुरक्षा परिषद् के अधिकारियों द्वारा की गई पहल की सराहना की।
श्री तेज प्रताप सिंह फूल्का, श्रम आयुक्त-सह-निदेशक फैक्ट्रीज पंजाब ने मुख्य अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। अपने स्वागत भाषण में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सुरक्षा एक आदत के रूप में विकसित हो जानी चाहिए। फैक्ट्रीज के संचालन के दौरान घटने वाली किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रत्येक रासायनिक कारखाने को एक ऑन-साइट आपातकालीन योजना तैयार करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि ब्रिगेडियर (डॉ.) बी.के. खन्ना, वरिष्ठ विशेषज्ञ, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली, प्रोफेसर अमृतपाल तूर, अध्यक्ष, डॉ. एस.एस. भटनागर विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, पंजाब विश्वविद्यालय, सेक्टर-14, चंडीगढ़, श्री जी.एस. सैनी, निदेशक, राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा कॉलेज, भारत सरकार, गृह मंत्रालय, नागपुर, श्री विनय पाठक, जीएम (टैक), मैसर्ज 3एम इंडिया लिमिटेड, गुरुग्राम, डॉ. देवेंद्र कुंवर, उप महाप्रबंधक (आईसी), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, फरीदाबाद (हरियाणा), श्री यश पाल, निदेशक स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण सलाहकार मोहाली, डॉ. प्रिंस कुमार पॉल, एमडी कार्डियोलॉजी, मैक्स अस्पताल, एस.ए.एस. नगर, श्री अनिल कुमार शर्मा, सुरक्षा अधिकारी मैसर्ज एनएफएल, बठिंडा डॉ. परवीन मुदगिल, सीएमओ, मेसर्ज एचएमईएल, बठिंडा, श्री नरिंदर कुमार बस्सी, उप चीफ वार्डन, सिविल डिफेंस, बठिंडा और पंकज कुमार, चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, विजिबल सेफ्टी सोल्यूशन, नई दिल्ली कार्यक्रम के मुख्य भागीदार थे। इंजीनियर नरिंदर सिंह, संयुक्त निदेशक फैक्ट्री पंजाब द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।