Monday, 12 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

रीयल अस्टेट मालिक को दफ्तर में पिस्टल की नोक पर बंधक बनाकर पीटा, लारेंस बिश्नोई के गुर्गे सहित 11 के खिलाफ मामला दर्ज

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
लारेंस बिश्नोई के गुर्गे ने अपने साथियों सहित न्यू जनरेशन अपार्टमेंट ढकौली में रहने वाले रीयल अस्टेट कारोबारी ललित गोयल को पिस्टल दिखाकर दफ्तर में बंधक बनाने उपरांत उसे बुरी तरह पीटने व उसे शहर छोडऩे के लिए धमकाया है। इस मामले में जीरकपुर पुलिस ने ललित गोयल की शिकायत पर 11 लोगों के खिलाफ आइपीसी की धारा 323, 342, 506 व 149 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपितों की पहचान खैराती लाल उर्फ बिट्टू निवासी मकान नंबर-307 ओमेक्सी अपार्टमेंट, विनोद जिंदल निवासी सेक्टर-21 पंचकूला, अक्षित कुक्कड़, सुखा (गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का करीबी साथी) गौरव जिंदल, विकास कुमार, बोबी नागपाल, संदीप घीक के रूप में हुई है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सतनाम सिंह ने कहा कि सभी आरोपित फरार है जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। (SUBHEAD)
पिस्टल दिखाकर बंधक बनाया और शहर छोडऩे की दी धमकी:
ललित गोयल ने बताया कि उसका अंबानी रीयल अस्टेट नाम से एससीओ -129 केनरा बैंक के नीचे आफिस है। बीते दिन सुबह साढ़े 11 बजे वह अपने दफ्तर में मौजूद था। उसी दौरान खैराती लाल व विनोद जिंदल उसके आफिस में आए। साजिश तहत कुछ समय बाद उसके आफिस में संदीप घीक, विशाल बोबी उसके दफ्तर में घुसे और उससे गाली गलौज करने लगे। खैराती लाल ने फोन करके अपने और साथियों को मौके पर बुला लिया। जिनमें से एक व्यक्ति ने उसके दफ्तर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और उसका मोबाइल छीन लिया। सभी उसे बुरी तरह पीटने लगे तभी सुखा जोकि गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का करीबी साथी है, ने अपनी पिस्टल उस पर तान दी। सुखा ने उसको कहा कि आज ही शहर छोडक़र चला जाए।
बुरी तरह पीटने पर हुआ बेहोश, होश आने पर साथियों को बुलाया:
ललित गोयल ने कहा कि उसे हमलावरों ने इतनी बुरी तरह पीटा की वह बेहोश हो गया। उसे नहीं मालुम कि हमलावर उसके दफ्तर से कब गए। जब उसे होश आया तो वह अपने आफिस में अकेला था। उसने अपना मोबाइल ढूंढा और अपने साथियों को बुलाया। वारदात के बाद से उसका परिवार सदमे में हैं। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। पुलिस ने जांच के बाद 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिनमें 8 की पहचान हो गई है।

0 Comments