Monday, 12 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब

लांयस क्लब आकाश ने 30 जरूरतमंद विद्यार्थियों को बांटी यूनिफार्म

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप) अबोहर लांयस क्लब आकाश की ओर से जरूरतमंद बच्चों की सेवार्थ चलाए गए प्रोजेक्ट के अंतर्गत सुखेरा बस्ती स्थित सरकारी प्राईमरी स्कूल के 30 जरूरतमंद बच्चों को फूल यूनिफार्म बांटी गई। जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष सुमेश भठेजा एवं सचिव एडवोकेट मनजीत जसूजा ने बताया कि क्लब के सदस्य रोहताश गुप्ता की माता श्रीमती स्व. निर्मला देवी पत्नी स्व. देवराज गुप्ता की याद में ये प्रोजेक्ट आयोजित किया गया।
चाटर्ड अध्यक्ष ने बताया कि क्लब समय-समय पर जरूरतमंद विद्यार्थियों की तो मदद करता ही है इसके अलावा समय-समय पर जरूरतमंद मरीजों की मदद करता है। क्लब द्वारा हर माह निशुल्क आंखों का जांच कैंप भी लगाता है। अब तक क्लब हजारों जरूरतमंद मरीजों के आंखों के निशुल्क आप्ररेशन भी करवा सकता है। सुमेश भठेजा ने बताया कि क्लब का उद्देश्य है कि कोई भी जरूरतमंद विद्यार्थी यूनिफार्म से वंचित न रहे और कोई भी जरूरतमंद मरीज इलाज से वंचित न रहे।

0 Comments