Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
पंजाब Trending

लाइटें बंद होने से फ्लाईओवर पर रहता है अंधेरा, हो सकता है बड़ा हादसा

Read in:Hindi

डेराबस्सी, पिंकी सैनी:
चंडीगढ़—अंबाला मुख्य मार्ग पर बीती रात दो कारों के बीच हुई हिंसक टक्कर में एक कार बीच सड़क पर पलट गई। पलटी कार चालक को राहगीरों ने बाहर निकाला। हादसे के बाद टक्कर मारने वाली कार में सवार युवक-युवतियां कार छोड़कर मौके से फरार हो गए।
दोनों क्षतिग्रस्त कारें करीब डेढ़ घंटे तक फ्लाईओवर पर ही पड़ी रहीं। पलटी कार बीच सड़क पर पड़ी थी, जो दूसरी कार से टकरा गई। वैसे तो हादसे से कुछ दूरी पर फ्लाईओवर पर चढ़ने का रास्ता पुलिस ने बंद कर दिया था, लेकिन अंधेरा होने के कारण तेज रफ्तार वाहन अभी भी फ्लाईओवर पर जा रहे थे, जो हादसे से बाल-बाल बचे।
पलटी कार के चालक ने बताया कि जिस कार से उसकी कार टकराई उसमें लड़के-लड़कियां थे। लड़कियां कार की खिड़की से बाहर चिल्ला रही थीं और कार चालक बीच सड़क पर गाड़ी चला रहा था, जिससे हादसा हुआ। उधर, क्षतिग्रस्त कार से टक्कर मारने वाली कार का चालक क्षतिग्रस्त कार को लेकर मौके से फरार हो गया।
गौरतलब है कि डेराबस्सी फ्लाईओवर के ऊपर और दोनों तरफ की लाइटें अक्सर बंद रहती हैं। जबकि इस सड़क से निकलने वाले वाहनों से पूरा टोल टैक्स वसूला जाता है। डेराबस्सी प्रशासन भी इस ओर कोई ध्यान नहीं देता है। सर्दी का मौसम शुरू होते ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया है, जिससे हादसों का डर बना रहता है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़कों पर रोशनी होना जरूरी है। लेकिन प्रशासन इस और कोई ध्यान ना दे कर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है।
लोगों की ओर से प्रशासन से अपील की गई है कि फ्लाईओवर की लाईट्स की मरम्मत की जाए और उनको जलने की अवस्था में किया जाए जिससे फ्लाईओवर पर अंधेरा खत्म हो सके।