Sunday, 26 July 2026
Breaking News
सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू
पंजाब Trending

वीआईपी रोड पर सिमट गया अंडरग्राउंड वायरिंग प्रोजेक्ट, एक ही इलाके में सिमटा- आगे नहीं बढ़ा

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
लोगों को बिजली के खंभों से लटकते तारों और घरों के बाहर लगने वाले मीटर बाक्स से राहत दिलाने के लिए वर्षों पहले अंडरग्राउंड तार बिछाने की योजना बनी थी। इसके बाद योजना वीआईपी रोड तक ही सीमित रह गई। इसका असर यह हुआ कि शहर की बढ़ती आबादी के कारण जगह- जगह बिजली के खंभों से लटकते तार और घरों के बाहर लगने वाले मीटर बाक्स लोगों के लिए परेशानी का कारण बन चुके हैं।  (SUBHEAD)

आलम यह है कि मीटर बाक्स में तारें आपस में टकराने से शार्ट सर्किट होकर कई बार आग लग रही है। वहीं खंभों से लटकते तार की चपेट में आकर कई लोग जान गंवा चुके हैं। परिषद के अधिकारियों ने अंडरग्राउंड वायरिंग योजना पर करोड़ों रुपये खर्च करते हुए काम जोर- शोर से शुरू किया। बाद में योजना वीआईपी रोड से आगे नहीं बढ़ पाई। स्थिति यह है कि पूरे शहर को छोड़कर सिर्फ वीआईपी रोड ऐसा क्षेत्र हैं, जहां बिजली के तार अंडरग्राउंड हैं और सड़क पर कोई खंभा नहीं।
कई बार उठी मांग लेकिन फिर नहीं शुरू हुआ काम:
सदन में पार्षदों ने इस प्रोजेक्ट की मांग कई बार जोर- शोर से उठाई। इसके बावजूद अधिकारियों ने इसे लेकर कभी गंभीरता नहीं दिखाई। आज स्थिति यह है कि शहर के अलग- अलग हिस्सों में बिजली के खंभे और उस पर तारों के बड़े- बड़े जाल के कारण होती दुर्घटनाओं से लोग परेशान हैं। 
अंडरग्राउंड वायरिंग के प्रोजेक्ट को लेकर कोई विचार चर्चा नहीं हुई। सदन इसे लेकर कोई प्रस्ताव पेश करता है तो इस बारे में सोचकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
– रवनीत सिंह , ईओ , नगर परिषद
शहर में अंडरग्राउंड वायरिंग को लेकर हाउस के सदस्यों के साथ विचार चर्चा जरूरी की जाएगी। अगर इस मामले को लेकर सहमति बनती है तो जरूर प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
– उदयवीर सिंह ढिल्लों, प्रधान जीरकपुर नगर काउंसिल