Tuesday, 09 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
पंजाब Trending

वृक्ष गार्ड बनाने के लिए 52 लाख रुपए का गबन, वन रेंज अफ़सर बुढलाडा गिरफ़्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा आज वन रेंज अफ़सर बुढलाडा सुखविन्दर सिंह को उस समय के वन मंडल अफ़सर मानसा अमित चौहान और अन्यों के साथ मिलीभुगत द्वारा फर्जी फर्मों के जाली बिल तैयार करके सरकारी रकम को किसी अन्य बैंक खाते में डालने के बाद नकद निकलवाकर सीमेंट के वृक्ष गार्ड बनाने के लिए जारी बजट 45,69,000 रुपए और बाँस के वृक्ष गार्ड बनाने सम्बन्धी 7,00,000 रुपए के फंडों के गबन के द्वारा सरकार को कुल 52,69,000 रुपए का वित्तीय नुकसान पहुँचाने के दोष के अंतर्गत बतौर दोषी नामज़द करने के बाद गिरफ़्तार किया गया है।
आज यह जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो द्वारा इस बारे में मुकदमा नंबर 07 तारीख़ 06.06.2022 को भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 7-ए, 13 (1) (ए) (2) और आई.पी.सी. की धाराएं 120-बी, 409, 420, 465, 467, 468, 471 के तहत विजीलैंस ब्यूरो के उडऩ दस्ता पंजाब के द्वारा थाना मोहाली में पहले ही दर्ज किया हुआ है।
इस मुकदमे की जाँच के दौरान पाया गया कि उक्त सुखविन्दर सिंह नवंबर 2021 से वन रेंज अफ़सर बुढलाडा तैनात रहा और उस समय अमित चौहान, आई.एफ.एस., वन मंडल अफ़सर मानसा तैनात था। साल 2021 में वृक्ष काटने के बदले वृक्ष लगाने (कम्पेनसेटरी एफारैस्टेशन) स्कीम के अधीन प्रधान मुख्य वन पाल द्वारा 5872 आर.सी.सी. वृक्ष गार्ड की खरीद करने के लिए मानसा मंडल को मंजूरी दी गई थी, जिसमें से 2537 वृक्ष गार्ड वन मंडल अफ़सर मानसा द्वारा रेंज बुढलाडा को तैयार करवाए जाने के लिए 45,69,000 रुपए का बजट जारी किया गया था।
उन्होंने बताया कि उक्त स्कीम के अधीन वन रेंज अफ़सर बुढलाडा द्वारा सीमेंट के 2537 वृक्ष गार्ड तैयार करने के लिए मैसर्ज अम्बे सीमेंट स्टोर, चन्नो, जि़ला संगरूर और एन.एस. जैन सीमेंट एंड एक्सैसरीज स्टोर, पटियाला नामी फर्मों से खरीदने सम्बन्धी बिल हासिल किए गए। इन बिलों पर लिखी हुई फर्म, उसके जी.एस.टी. नम्बरों और संपर्क नंबरों के बारे में जाँच के दौरान पता लगा कि उक्त दोनों नामों की मौजूदा पते वाली कोई भी फर्म मौजूद नहीं हैं। इन फ़र्मों के बिलों पर लिखे गए जी.एस.टी. नम्बर भी विभाग द्वारा जारी नहीं किए गए भाव कि फर्ज़ी हैं और संपर्क नंबर भी ठीक नहीं हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि यह बजट की यह रकम सुखविन्दर सिंह के कहने पर नकद निकलवाकर दी गई है। जाँच के दौरान विजीलैस ब्यूरो द्वारा यह पाया गया कि सीमेंट वाले 2537 वृक्ष गार्डों सम्बन्धी वन रेंज अफ़सर बुढलाडा द्वारा उस समय के वन रेंज अफ़सर मानसा अमित चौहान के साथ मिलीभुगत करके फर्ज़ी फ़र्मों के जाली बिल तैयार करके 45,69,000 रुपए के सरकारी धन का गबन किया गया है।
उन्होंने बताया कि जाँच के दौरान यह भी पता लगा कि उक्त सुखविन्दर सिंह द्वारा दिसंबर 2021 में 7 लाख रुपए के बाँस के वृक्ष गार्ड गुरू कृपा बैंबू स्टोर, मानसा नामी फर्म से अलग-अलग बिलों के द्वारा खरीदे गए परन्तु मौजूदा पते पर यह फर्म भी मौजूद ही नहीं है। जाली बिलों पर लिखा हुआ पैन नंबर भी फर्जी है। इससे सिद्ध हुआ कि वन रेंज अफ़सर बुढलाडा द्वारा उस समय के वन रेंज अफ़सर मानसा के साथ मिलीभुगत करके फर्ज़ी फर्मों के जाली बिल तैयार करके 7,00,000 रुपए का गबन किया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त सभी तथ्यों और जाँच के आधार पर सुखविन्दर सिंह द्वारा अमित चौहान और अन्यों के साथ मिलीभुगत करके फर्ज़ी फर्मों के बिल तैयार करके फर्ज़ी दस्तखत करने के उपरांत सरकारी रकम को किसी अन्य बैंक खाते में डालकर नकद निकलवा लिया गया और अलग-अलग तरह के वृक्ष गार्ड तैयार करवाने के एवज़ में जारी हुए कुल सरकारी बजट 52,69,000 रुपए का गबन करके सरकारी खजाने को वित्तीय नुकसान पहुँचाया गया है, जिस कारण सुखविन्दर सिंह वन रेंज अफ़सर बुढलाडा को गिरफ़्तार करके अगली कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।