Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
पंजाब

श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व को समर्पित खूनदान कैंप लगाया

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
निर्माणा ग्रुप की ओर से श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व को समर्पित 5वां खूनदान कैंप गांव अमलाला के गुरुद्वारा साहिब में लगाया गया। इस दौरान हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के छोटे भाई परमजीत सिंह रंधावा और ग्रुप के फाउंडर मैंबर मनप्रीत सिंह बन्नी संधू ने विशेष तौर पर पहुंच कर खूनदानियों की हौसला अफजाई की। चंडीगढ़ सेक्टर-16 अस्पताल से डाक्टर नीतिका सुरिया की अगवाई में आई डाक्टरों की टीम के 125 यूनिट खून एकत्र किया। इनमें 10 महिलाएं व 115 पुरुष शामिल थे। प्रबंधकों ने डाक्टरों, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व गांव निवासियों का धन्यवाद करते सम्मान किया।