Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
पंजाब Trending

सड़क हादसे में 25 वर्षीय महिला की मौत, बेटी घायल

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, (मेजर अली)
शुक्रवार देर शाम एक ऑटो रिक्शा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी 3 वर्षीय बेटी के बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया। मृतक की पहचान अंजलि के रूप में हुई है, जो डेराबस्सी के डीएवी स्कूल की रहने वाली थी।
जानकारी अनुसार रात करीब साढ़े दस बजे अंजलि अपने पति आशीष और बेटी साध्वी के साथ ऑटो रिक्शा से जीरकपुर से घर जा रही थी। जब वे डेराबस्सी फ्लाईओवर पर पहुंचे, तो एक अज्ञात वाहन ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे तीनों घायल हो गए। उन्हें डेराबस्सी के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां अंजलि को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उनकी बेटी के बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया। पति को मामूली चोटें आई हैं।
जांच अधिकारी सतबीर सिंह ने कहा, हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और जल्द ही चालक को गिरफ्तार करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हमें अभी पीड़िता के पति का बयान दर्ज करना है।