Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब

समाज सेवी राजेश गुप्ता के प्रयासों से वयोवृद्ध को मिली पेंशन

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप) राज्य सरकार के पेंशन विभाग द्वारा एक वर्ष पूर्व पेंशन मंजूरी पत्र जारी करने के बाद वृद्ध नागरिक को विभाग द्वारा कोई पेंशन जारी नहीं की गई, एक साल की मशक्कत के बाद अब समाज सुधार सभा के प्रधान राजेश गुप्ता के प्रयासों से वयोवृद्ध राजिंदर पाल को राज्य सरकार के महिला सुरक्षा एवं बाल विकास विभाग द्वारा सिर्फ चार माह की 6000 रुपए पेंशन जारी की गई। श्री गुप्ता ने कहा कि विभाग द्वारा विगत वर्षों में बहुत से पेंशन मंजूरी पत्र जारी किए जा चुके हैं परंतु नागरिकों को पेंशन का लाभ नहीं दिया जा रहा, जिससे उनके अधिकारों का हनन हो रहा है। गुप्ता ने कहा कि राज्य के नागरिकों के हित के लिए बनाई गई कल्याणकारी योजनाओं का जब तक उचित लाभ उनको नहीं मिलेगा, ऐसी योजनाओं का कोई फायदा भी नहीं रहेगा।

0 Comments