Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
पंजाब Trending

सर्च अभियान के दौरान 9 बोतल शराब व एक 188 का केस किया दर्ज

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
पुलिस ने पंजाब में बढ़ रहे गैंगस्टरवाद के बाद सख्ती करनी शुरू कर दी है। जिसके चलते आला अधिकारियों के आदेशों पर जिले में सर्च अभियान चलाए जा रहे हैं। जीरकपुर पुलिस ने रविवार को सुबह 6 बजे रेल विहार में सर्च अभियान शुरू कर दिया था। जिस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति से अलग—अलग ब्रांड की 9 बोतलें शराब और एक मकान मालिक के खिलाफ किराएदारों की वेरिफिकेशन न करवाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
मामले के सबंध में एसएचओ दीपिन्दर बराड़ ने बताया कि एसएसपी मोहाली के आदेशों पर हर हफ्ते अलग अलग सोसाइटी में सर्च अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी किसी भी प्रकार का क्रिमनल व्यक्ति रहता है तो उसके खिलाफ समय रहते ही कर्रवाई की जा सकी।
पिछले समय के दौरान देखा गया कि जीरकपुर क्षेत्र में बहुत सारे गैंगस्टर छुपने के लिए जीरकपुर में रहते थे। जिस कारण हर सोसाइटी चैक की जा रही है। एस एच ओ ने बताया कि सर्च अभियान दौरान पुलिस ने रेल विहार सोसाइटी में रहने वाले रोबिन कुमार, जो शराब बेचने का आदि है, को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति से अलग अलग ब्रांड की 9 बोतल शराब बरामद की है। आरोपी यह शराब चंडीगढ़ से सस्ते भाव से लेकर जीरकपुर में महंगे भाव में बेचता है।
दूसरे मामले में संतोष कुमार निवासी राम दरबार फेस दो चंडीगढ़ ने अपने रेल विहार स्थित फ्लैट में किराएदार रखे हुए हैं और उनकी वेरिफिकेशन भी नहीं करवाई। जिस कारण फ्लैट मालिक के खिलाफ 188 के तहत केस दर्ज किया है।
इस दौरान एसएचओ दीपिन्दर बराड़ ने शहर वासियों को अपील की के हरेक किराएदार कि वेरिफिकेश करवाई जाए और आपके आसपास यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो तुरंत पुलिस को उसकी सुचना दी जाए। पुलिस सुचना देने वाले का नाम गुप्त रखेगी।