Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

सर्व सेवा समिति द्वारा श्मशान घाट में संस्कार के लिए बनवाई भट्ठी

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
सर्व सेवा समिति द्वारा श्मशान घाट में संस्कार करने के लिए भट्ठी का निर्माण करवाया गया है। भट्ठी का निर्माण सुशील जैन द्वारा करवाया गया। इस भट्ठी का निर्माण अग्निशमन ईंटों द्वारा किया गया है। इसमें संस्कार करने पर जहां लकड़ी की बचत होगी वहीं पॉल्यूशन भी बहुत कम होगा। आम तौर पर संस्कार में 4 क्विंटल लकड़ी का इस्तेमाल होता है वहीं इस भट्ठी में संस्कार करने पर 80 से 90 किलो लकड़ी का ही इस्तेमाल होगा। लकड़ी कम लगने से पॉल्यूशन भी अधिक नहीं फैलेगा और लकड़ भी कम ही कटेगी।
संस्था के जनरल सेक्रेटरी पीसी दुआ ने बताया कि यदि यह भट्ठी कामयाब हो जाती है तो हम शीघ्र ही दो भटठियों का निर्माण ओर करवा देंगे। इससे जीरकपुर की आम जनता को भी बहुत सहायता मिलेगी। इस बारे में प्रशासन को भी सहायता करने की अपील की गई है। भट्ठी की शुरआत करने के लिए पूजा की गई।

0 Comments