Sunday, 26 July 2026
Breaking News
सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू
पंजाब Trending

सुंडरा गांव में हो रहा अवैध खनन, सरपंच पर लगा खनन का आरोप

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
बीते दिनों पास गांव सुंडरा की जमीन में खनन ने एक अनोखा मोड़ ले लिया है। गांववासियों कहा कि सरपंच पिछले कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी के नेता के संरक्षण में गांव की जमीन से अवैध खनन कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के सुंडरा गांव के सरपंच प्रमोद कुमार उर्फ बॉबी शर्मा ने बीडीपीओ डेराबस्सी को शिकायत दी थी और बताया था कि श्मशान घाट के पास गांव की जमीन है। उस स्थान पर दिनदहाड़े मशीनों व टिप्परों की सहायता से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया था कि यह खनन गांव के ही लोग कर रहे हैं, जिसकी शिकायत उन्होंने विभिन्न अधिकारियों से की थी। उन्होंने भी मौके पर पहुंचकर वीडियोग्राफी की।
जिसके आधार पर सुंडरा गांव के पंच भूपिंदर सिंह समेत गांव के 40-50 लोगों ने सरपंच प्रमोद कुमार उर्फ बॉबी के खिलाफ बीडीपीओ को शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने सरपंच पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ दिन पहले गांव निवासी जगदीश चंद पुत्र हरप्रीत सिंह के खिलाफ सरपंच द्वारा अवैध खनन की शिकायत झूठी और निराधार है। उन्होंने कहा कि हरप्रीत सिंह दलित समुदाय से हैं और सरपंच उनके विरोधी हैं, इसलिए सरपंच ने हरप्रीत सिंह को पहले भी कई झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की थी लेकिन वह सफल नहीं हुए। ग्राम सुंडरा के पंच सहित ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरपंच कई वर्षों से ग्राम पंचायत की जमीन से अवैध खनन कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी में उनके छिपे प्रभाव के कारण किसी भी अधिकारी ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने बताया कि हरप्रीत सिंह खुद एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड का काम करता है। आरोप है कि सरपंच अवैध खनन के साथ पंचायत की जमीन पर कब्जा कर रहा है। उन्होंने गांव में कई एकड़ पंचायत भूमि पर भी कब्जा कर लिया है। जांच के दौरान दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। ग्रामीणों ने बीडीपीओ रवनीत कौर से सरपंच के खिलाफ अवैध खनन और पंचायत की जमीन पर कब्जा करने के आरोप में कार्रवाई करने की अपील की है।
इस बारे में बीडीपीओ रवनीत कौर से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें सरपंच के खिलाफ शिकायत मिली है। उन्होंने इस बारे में सरपंच से स्पष्टीकरण मांगा है और ग्राम पंचायत सचिव को भी सही व सही रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।